Edited By Kamini,Updated: 12 Feb, 2022 06:16 PM

विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों होने वाला हैं। चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक पार्टिया सक्रिय हैं। इसी के चलते ........
चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों होने वाला हैं। चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक पार्टिया सक्रिय हैं। इसी के चलते प्रियंका गांधी 13 फरवरी को पंजाब दौरा करने जा रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि यूथ आइकॉन, अरबों की रोल मॉडल व सबके दिलों की रानी प्रियंका गांधी कल पंजाब का दौरा करेंगी। हर कोई बहुत खुश है और उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। नवजोत सिंह ने प्रियंका के पंजाब दौरे का कार्यक्रम बारे जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 10.30 बजे बठिंडा में लैंड करेगी, 11 बजे कोटकपूरा जनसभा करेंगे, 1 बजे धूरी में महिला इंटरएक्शन/टाऊनहॉल में पहुंचेंगे, 3.30 बजे डेराबस्सी में रोड शो करेंगी व 6 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटींगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here