पंजाब में गिरफ्तार यूट्यूबर के मामले से जुड़ी बड़ी खबर, खुल रहें कई राज

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2025 04:45 PM

many secrets revealed by youtuber arrested in punjab

जासूसी के आरोप में पंजाब में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्क : जासूसी के आरोप में पंजाब में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसियों एनआईए और आईबी द्वारा जसबीर सिंह से पूछताछ की जा सकती है, जिसके बाद जासूसी को लेकर कई और नए राज खुलने की संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक, अब तक की जांच के दौरान जसबीर सिंह के बारे में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जसबीर सिंह के पास से करीब 150 पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं, जिनको लेकर शक है कि,  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI एजेंटों या फिर पाकिस्तानी अधिकारियों के भी हो सकते हैं। वहीं उसने ये भी कबूल किया है कि, वह गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के साथ पाकिस्तान गया था। गौरतलब है कि मोहाली कोर्ट ने कल जसबीर सिंह को 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। दरअसल रूपनगर के गांव महिलां के जसबीर सिंह को कल खुफिया सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओई) मोहाली ने गिरफ्तार किया था और मोहाली कोर्ट में पेश किया था।

रिमांड के दौरान जब जसबीर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जसबीर सिंह मोबाइल ऐप के जरिए पाकिस्तान में अलग-अलग लोगों से बातचीत करता था। फिलहाल पूछताछ में जसबीर सिंह से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!