अवैध होर्डिंग के खिलाफ ममता आशु की गांधीगिरी,  लोगों से की यह अपील

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Oct, 2021 03:46 PM

mamta ashu s gandhigiri against illegal hoarding this appeal to the people

महानगर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम के विफल रहने पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता ने गांधी गिरी का सहारा लिया है।

लुधियाना (हितेश): महानगर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम के विफल रहने पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता ने गांधी गिरी का सहारा लिया है। इसके अधीन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अवैध होड्रिंग्स की वजह से शहर की सुंदरता खराब होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मेयर कमिश्नर से अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राजनीति, धार्मिक, सामाजिक, संस्थायों के मैंबरों से अवैध होर्डिंग्स पर मंत्री आशु की तस्वीर न लगाने की अपील की है।

ममता आशु की पहल के बाद नगर निगम  पर कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग हैं और उन्हें हटाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी वजह है कि कर्मचारियों को  डर है कहीं धार्मिक होर्डिंग्स उतारने पर कोई विवाद न हो जाए। नियमों के अनुसार चौक, सड़कों के किनारे, फलाई ओवर या प्राइवेट बिल्डिंग पर किसी भी तरह का होर्डिंग लगाने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इसका उल्लंघन करके होर्डिंग्स लगाने वाले लोगों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस तरह सरकारी ईमारतों पर होर्डिंग्स, पोस्टर लगाने या वॉल पेटिंग करने वालो के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति की क्षति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का प्रावधान है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!