पंजाब के गुरुद्वारे में बड़ा हादसा, एक की मौ'त, कई घायल

Edited By Urmila,Updated: 08 Sep, 2025 12:49 PM

major accident in punjab gurudwara

फाजिल्का के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लेंटर डाला जा रहा था कि अचानक सपोर्ट टूटने से हादसा हो गया और लेंटर गिर गया।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लेंटर डाला जा रहा था कि अचानक सपोर्ट टूटने से हादसा हो गया और लेंटर गिर गया । इस हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे राज मिस्त्री की मौत हो गई  जबकि एक दो मजदूरों को भी थोड़ी बहुत चोट आई है। बताया जा रहा है कि जख्मी राजमिस्त्री को अस्पताल जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया ।

जानकारी देते हुए मृतक महिंदर सिंह के परिजन गुरचरण सिंह ने बताया कि फाजिल्का के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लेंटर डाला जा रहा था । पहले बरसात होने लगी जिस वजह से कुछ समय काम रोक दिया गया । बरसात रुकने के बाद फिर से लेंटर डालने का काम शुरू किया गया । देर शाम तक लेंटर डालने का काम चल रहा था । कि अचानक नीचे से सपोर्ट टूट गई और उस वजह से लेंटर गिर गया । उन्होंने बताया कि इस हादसे में जहां एक दो मजदूरों को चोट आई । वहीं गुरुद्वारा साहिब में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं महेंद्र सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया । हालांकि उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने की आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिंदर सिंह को फिर प्राइवेट अस्पताल ले गए  जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया । 

उधर सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर निखिल ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति को परिवार द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी लेकिन इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दुर्व्यवहार करते हुए मशीन तोड़ने का प्रयास किया । हालांकि उन्होंने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस के आने से पहले पारिवारिक सदस्य मृतक के शव को लेकर अस्पताल से जा चुके थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!