स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले DC दफ्तर पर लहराया खालिस्तान का झंडा

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Aug, 2020 06:11 PM

khalistan flag waved at dc office a day before independence day

बीती रात डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर छत पर किसी ने तिरंगे झंडे को काट कर उसका अपमान करते हुए खालिस्तान का झंडा लहरा...

मोगा (गोपी राउके): मोगा में आज सुबह सुबह उस समय पर चारों तरफ दहशत फैल गई जब बीती रात डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर छत पर किसी ने तिरंगे झंडे को काट कर उसका अपमान करते हुए खालिस्तान का झंडा लहरा दिया। आज़ादी दिवस से एक दिन पहले शरारती तत्वों की तरफ से की गई इस कार्यवाही कर चारों तरफ़ दहशत का माहौल तो है ही, बल्कि खुफ़िआ तंत्र पर भी प्रश्न खड़ा हो गया है कि आखिरकार ऐसी बड़ी कार्यवाही कैसे कर दी गई। ज़िला पुलिस प्रमुख हरमनवीर सिंह गिल की तरफ से मौके पर पहुँच कर मामले की जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

PunjabKesari

यह भी ख़ास तौर पर बताने योग्य है कि सिक्ख फॉर जस्टिस और आतंकवादी जत्थेबंदियों की 15 अगस्त को लेकर मिल रही धमकियों के मद्देनज़र राज्य पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में झंडा लहराने के मद्देनजर केंद्र की तरफ से सतर्क रहने की इनपुट दी गई है।

ऐसे में इस गतिविधि के बाद प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया  है जिसमें खालिस्तान झंडा लगाते हुए शख्स साफ दिखाई दे रहा है इसी के साथ पुलिस प्रशासन को इस व्यक्ति के बारे में सुचना देने वाले को 50 हजार का इनाम घोषित किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!