Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2026 09:46 AM

वैसे तो सरकारी दफ्तरों के बाबू आम लोगों का काम अपनी ही मर्जी से करते हैं लेकिन जब
जालंधर (रत्ता): वैसे तो सरकारी दफ्तरों के बाबू आम लोगों का काम अपनी ही मर्जी से करते हैं लेकिन जब उनका खुद का काम नहीं होता तो वह इधर-उधर हाथ पर मारते रहते हैं।
इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सिविल अस्पताल के पिछले गेट की तरफ स्थित सिविल सर्जन कार्यालय वाली बिल्डिंग में पानी सप्लाई करने वाली मोटर खराब हो गई है जिसके चलते पानी नहीं आ रहा और इस मोटर को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को बार-बार मिन्नतें की जा रही हैं लेकिन किसी पर कोई असर नहीं हो रहा। पानी न मिलने के कारण दफ्तर का पूरा स्टाफ परेशान है।
विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लाख कोशिशें के बावजूद जब मोटर ठीक नहीं हुई तो मजबूरन उनको पानी का टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी बिल्डिंग में डी.एन.बी. के विद्यार्थी भी रह रहे हैं और उनको भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।