चितकारा यूनिवर्सिटी विवाद पर  महिला आयोग सख्त, DC और SSP से 30 सितंबर तक मांगी Report

Edited By Kamini,Updated: 28 Sep, 2026 04:05 PM

women commission strict on chitkara university controversy

पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद पंजाब महिला आयोग एक्शन में आ गया है।

पंजाब डेस्क : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद पंजाब महिला आयोग एक्शन में आ गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर पंजाब महिला आयोग ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। महिला आयोग में जारी किए नोटिस में 30 स सिंतबर 2026 तक पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से यूनिवर्सिटी परिसर और हॉस्टल में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर से विस्तृत जवाब तलब किया गया है।  

PunjabKesari

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

आयोग ने अधिकारियों से पूछा है कि यूनिवर्सिटी कैंपस या हॉस्टल से किसी छात्रा के लापता होने, घायल होने या किसी अन्य अप्रिय घटना को लेकर पुलिस को कोई शिकायत मिली है या नहीं। यदि शिकायत मिली है तो उसकी कॉपी और अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दी जाए। इसके अलावा आयोग ने कैंपस और हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की रिपोर्ट। छात्रों की ओर से प्रदर्शन के दौरान उठाई गई सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या कदम उठाए, इसकी भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और अफवाहों की जांच को लेकर भी आयोग ने पुलिस से जानकारी मांगी है। इसके साथ ही आयोग ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने कहा कि,  भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए क्या योजना है।  

पूरा मामला

आपको बता दें कि, राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में 25-26 सितंबर 2026 की रात को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें हॉस्टल में भूत होने, छात्राओं द्वारा आत्महत्याएं करने और कई छात्राओं के लापत होने की अफवाहें शामिल थी। इस वीडियो के वायरल होते ही सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं घबरा गए और हॉस्टल से बाहर निकल आए। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कैंपस में विरोध प्रदर्शन भी किया सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा की मौत और आत्महत्या से जुड़े दावों को खारिज कर दिया। प्रशासन इस वायरल हो रही वीडियो को अफवाह बताया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!