नगर निगम चुनावों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल, लोगों के लिए किए ये ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Dec, 2021 04:25 PM

kejriwal reached chandigarh for municipal elections

नगर निगम चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों में 5 वायदे किए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि सबसे पहले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निगम के कर्मचारी घर आकर लोगों के काम करते हैं, ऐसा ही माहौल यहां पर भी दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को देश का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के पानी के बिल जीरो करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जगह सी.सी.टी.वी. लगाएं जाएंगे। 

जिक्रयोग्य है कि राज्य में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासत चरम पर है। राज्य में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और जगह-जगह पर रैलियां की जा रही हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल भी लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दौरान भी राज्य के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं और लोगों को गारंटियां दी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!