जोशी अस्पताल के बेसमैंट मामले ने पकड़ा तूल, कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ने से 'आप' विधायक ने उठाए सवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Apr, 2022 07:30 PM

joshi hospital s basement case caught fire

महानगर में जोशी अस्पताल द्वारा अवैध तरीके से खुदवाई जा रही बेसमैंट के मामले में कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जालंधर : महानगर में जोशी अस्पताल द्वारा अवैध तरीके से खुदवाई जा रही बेसमैंट के मामले में कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के विधायक विधायक रमन अरोड़ा ने इस बेसमैंट की शिकायत का मामला उठाया था। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान करप्शन के खिलाफ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं जालंधर में सरेआम हुए इस भ्रष्टाचार की शिकायत पर सरकार कोई एक्शन ही नहीं ले पा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा होने के 15 दिनों बाद भी अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इतना ही नहीं कुछ निगम अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों पर भी इस मामले में सांठगांठ करने के आरोप लगे हैं। 

इस पूरे मामले में निगम कमिश्नर ने माना था कि ये बेसमैंट गैरकानूनी ढंग से बनाई जा रही है, जिस पर एक्शन लेना जरूरी है। लेकिन जोशी अस्पताल प्रशासन के ऊपर कोई एक्शन न लिए जाने से आम आदमी पार्टी विधायक रमन अरोड़ा काफी सख्त हुए पड़े हैं। कार्रवाई को लेकर जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की खूब किरकिरी हो रही है। चर्चा यह है कि जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक इस करप्शन के खिलाफ विधायक ने कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जालंधर में यह भी चर्चा है कि नाजायज तरीके से बेसमेंट खुदवाने वाले जोशी अस्पताल के मालिक, आर्कीटैक्ट, निगम के कुछ अधिकारी और ठेकेदार की जुंडली मिलककर विधायक रमन अरोड़ा पर भारी पड़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!