जालंधर में सफाई सेवकों का हल्ला बोल: इस चौक पर लगाया धरना, ट्रैफिक जाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Dec, 2025 06:09 PM

jalandhar sanitation workers protest sit in at this intersection

जालंधर में आज सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक श्री राम चौक को पूरी तरह जाम कर सैकड़ों सफाई सेवकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अचानक हुए इस प्रदर्शन ने पूरे शहर का ट्रैफिक बिगाड़...

जालंधर : जालंधर में आज सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक श्री राम चौक को पूरी तरह जाम कर सैकड़ों सफाई सेवकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अचानक हुए इस प्रदर्शन ने पूरे शहर का ट्रैफिक बिगाड़ दिया और कई घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।

सफाई सेवकों का कहना है कि शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। वर्तमान में सिर्फ 1300 कर्मचारी पूरे जालंधर शहर की सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जो कि बेहद कम है। यूनियन लंबे समय से नए सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग कर रही है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। 

सफाई सेवक यूनियन के प्रधान मट्टू ने बताया कि चुनावों के दौरान सरकार की ओर से 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया गया था, लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। मट्टू का कहना है कि “हमने सरकार से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया। शहर बढ़ रहा है, गंदगी बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारी वही पुराने। सरकार हमारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही।”
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!