Jalandhar : एक बार फिर सुर्खियों में शहर की PPR Market, पुलिस कर्मी ने किया यह कांड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jul, 2024 11:01 PM

jalandhar once again the city s ppr market is in the news

पीपीआर मार्कीट में ASI की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोमवार रात 11.30 बजे के करीब एक एएसआई की रेस्टोरेंट के कर्मचारी को धक्के मारने व थप्पड़ जड़ने की वीडियो वायरल हुई है।

जालंधर (वरुण): पीपीआर मार्कीट में ASI की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोमवार रात 11.30 बजे के करीब एक एएसआई की रेस्टोरेंट के कर्मचारी को धक्के मारने व थप्पड़ जड़ने की वीडियो वायरल हुई है। 

पीपीआर मार्कीट में चिक चिक नाम से रेस्टोरेंट चलाते राजीव कुमार ने बताया कि वह सोमवार को एक पुलिस कर्मी दोपहर के समय खाना लेने आया था लेकिन रेस्टोरेंट का तंदूर अभी तैयार नहीं था जिसके चलते उन्होंने पुलिस कर्मी को सच्चाई बता दी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात 11.30 बजे से पहले शटर डाऊन व लाइटें बंद करवा कर घर चले गए थे। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारी बाहर से कुर्सियां उठा कर समेट रहे थे जबकि राहुल नाम का कर्मचारी हिसाब कर रहा था। इस दौरान एक एएसआई आया जिसने आरोप लगाए कि रात को रेस्टोरेंट क्यों खोला है। राजीव ने कहा कि अंदर न ही तो कस्टमर था और न ही कोई बाहर बैठ कर खाना खा रहा था। एएसआई ने राहुल को गर्दन से पकड़ा और बाहर की तरफ धकेला। इसी दौरान उसके थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया गया क्योंकि उस रात पीपीआर मार्कीट में अन्य रेस्टोरेंट खुले थे, जिनकी लाईटें भी ऑन थी और अंदर व गाड़ियों में खाना भी परोसा जा रहा था। उन्होंने कहा कि खाना न देने पर रंजिशन पर उनके साथ ऐसा हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!