CCTV: दाल-रोटी का इंतजाम करने निकला था सब्जी वाला, ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

Edited By Vatika,Updated: 03 Dec, 2020 04:56 PM

in road accident 1 died cctv footage viral

यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सब्जी बेचने वाले को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फगवाड़ाः यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सब्जी बेचने वाले को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सारी घटना घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे एक व्य़क्ति अपनी रोजी-रोटी के लिए सब्जी बेचने के लिए सड़क पर जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया, जैसे ही वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा तो ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।  मौके पर ही सब्जी वाले ने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक वाला वहां से फरार हो गया। 

PunjabKesari

सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एस.एस.पी. मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि सी.सी.टी.वी. तस्वीरों में अज्ञात ट्रक वाले का नंबर उन्हें मिल गया है,जिसके आधार पर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!