Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 11:40 AM

पंजाब के शराब ठेकेदारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): पंजाब के शराब ठेकेदारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अब पेंडिंग शराब ठेकों के ग्रुप अलॉट करने के लिए लाइसेंस फीस में 3 परसेंट की कमी करने का ऐलान किया गया है। पंजाब के शराब ठेकेदारों का मानना है कि नई एक्साइज पॉलिसी के दौरान 151 शराब ग्रुप रिन्यू किए गए थे। बाकी 55 ग्रुप ठेकेदारों ने नहीं लिए। ऐसे में पेंडिंग ग्रुप रिन्यू करने के लिए दो बार कोशिश की गई, लेकिन ठेकेदार इन ग्रुप को लेने के लिए आगे नहीं आए क्योंकि उन्हें लगा कि ये ग्रुप फायदे का सौदा नहीं हैं।
ऐसे में ठेकेदार चाहते थे कि सरकार लाइसेंस फीस कम करे ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। जिन जिलों में शराब के ग्रुप अभी तक अलॉट नहीं हुए हैं, उनमें मोहाली, खरड़, कुराली, न्यू चंडीगढ़, खन्ना, लुधियाना, जालंधर जोन, पटियाला जोन, फिरोजपुर जोन, रोपड़ एक्साइज रेंज वगैरह शामिल हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स ने एक बार फिर पंजाब सरकार से अपील की है कि अंग्रेजी शराब का कोटा रेगुलर किया जाए ताकि शराब की खुली बिक्री पर रोक लग सके। सरकार को 31 मार्च से पहले सभी ठेके फिर से अलॉट करने होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here