भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

Edited By Kalash,Updated: 10 May, 2022 01:32 PM

high court gives big relief to bjp leader tejinder pal bagga

पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर अहम खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने बग्गा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर अहम खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने बग्गा को बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने 5 जुलाई तक अंतरिम जमानत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट अब गर्मियों की छुट्टियों के बाद मामले पर सुनवाई करेगा। इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 7 मई को सुनवाई की थी और तेजिंदर बग्गा को 10 मई तक गिरफ्तारी वारंट से राहत दे दी गई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि बग्गा के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही न की जाए।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को अंडरटेकिंग देते हुए बग्गा के खिलाफ की जा रही जांच पर रोक न लगाने की अपील भी की गई है। कोर्ट द्वारा पुलिस को बग्गा से पूछताछ करने की इजाजत मिल गई है। पंजाब पुलिस के 3 अधिकारी बग्गा के घर जाकर 2 घंटे तक पूछताछ कर सकते है।     
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!