लुधियाना में हेल्थ डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, PAU के मेस और हॉस्टल में छापेमारी, 17 सैंपल भरे

Edited By Urmila,Updated: 01 Apr, 2026 10:25 AM

health department team took 17 samples of food and drink items

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर खाने-पीने की वस्तुओं के 17 सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा।

लुधियाना (सहगल): स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर खाने-पीने की वस्तुओं के 17 सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा। फूड विंग की टीम ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के दो ब्वॉयज होस्टल और दो गर्ल्स होस्टल सहित ऋषि नगर, फाऊंटेन चौक, सैक्टर 32, मुंडियां कलां और जमालपुर के फास्ट फूड आऊटलेट, रैस्टोरैंट, बेकरी, मिठाई की दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला ने बताया कि टीम ने आटा, पनीर, दही, तैयार सब्जी, नारियल की चटनी, चना मंचूरिया, वेज पैटी, मैदा, मीठा मसाला, घी, गुड़ के टुकड़े और दूध सहित 17 सैंपल लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन सैंपलों की जांच में असमान्य परिणाम आएंगे, उनके खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। डॉ. चावला ने बताया कि आने वाले दिनों में अस्पतालों की कैंटीनों की जांच भी की जाएगी। इससे पहले एस.पी.एस. और ओसवाल अस्पताल की कैंटीनों की जांच की गई थी और यह अभियान जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!