बाजवा के बेटे की पुलिस में नौकरी को लेकर हरीश रावत ने किया अहम खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2021 02:04 PM

harish rawat important revelation regarding bajwa s son s job in the police

पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा

नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि पंजाब के कादियां से विधायक फतहजंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा ने सरकारी नौकरी लेने से इंकार कर दिया है। 

आज दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत करते  रावत ने कहा कि अभी दूसरे विधायक राकेश पांडे के बेटे भीष्म पांडे बारे स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन यह पक्का है कि बाजवा ने पार्टी और सरकार का धन्यवाद करते हुए पुलिस में मिली नौकरी लेने से इंकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब कैबिनेट की तरफ से फ़तहजंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा को पुलिस में इंस्पेक्टर और राकेश पांडे के बेटे भीष्म पांडे को नायब तहसीलदार के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी थी जिसके बाद में न केवल विपक्ष ने इस फ़ैसले पर सवाल उठाए  बल्कि पार्टी के अंदर से भी इस फ़ैसले के खिलाफ आवाज उठी थी। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा था कि यह फ़ैसला परिवारों की कुर्बानी को ध्यान में रख कर लिया गया है और यह वापिस नहीं होगा। इसी बात के समर्थन में कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भी उतरे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!