पंजाब विधानसभा में बोले बाजवा, कहा- 'लॉ एंड ऑर्डर व ड्रग्स' मुद्दे पर बहस के लिए बढ़ाया जाए समय

Edited By Urmila,Updated: 16 Mar, 2026 03:28 PM

bajwa raised the issue of rights with the speaker

आज पंजाब विधानसभा के सेशन का आखिरी दिन है। इस बीच, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि असेंबली चाहे 3 बजे उठे या 5 बजे।

चंडीगढ़ : आज पंजाब विधानसभा के सेशन का आखिरी दिन है। इस बीच, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि असेंबली चाहे 3 बजे उठे या 5 बजे, लेकिन पूरे सेशन के दौरान पंजाब के सबसे जरूरी मुद्दे 'लॉ एंड ऑर्डर और ड्रग्स' पर कोई सीरियस चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा के लिए कम से कम दो घंटे का समय दिया जाना चाहिए, ताकि सरकार भी अपनी स्थिति साफ कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए कार्यवाही का समय दो घंटे बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि पूरा पंजाब इस मुद्दे के बारे में जानना चाहता है। उनके मुताबिक, लॉ एंड ऑर्डर और ड्रग्स का मुद्दा पूरे पंजाब पर असर डाल रहा है और लोग इसे लेकर परेशान हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!