Punjab : रहस्यमय परिस्थिति में चली गोली, ए.एस.आई. घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2023 04:19 PM

gunshot fired in mysterious circumstances asi wounded

रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगने से ए.एस.आई के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला (साहिल): रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगने से ए.एस.आई के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बटाला पुलिस की पी.सी.आर विंग के इंचार्ज ओंकार सिंह ने बताया कि पी.सी.आर 18 जैबरा पर ड्यूटी करते ए.एस.आई अजायब सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मूलियांवाल आज सुबह घर से ड्यूटी पर आया था और कुछ देर बाद ड्यूटी पर मौजूद अपने साथी पुलिसकर्मियों से यह कहकर चला गया कि कुछ देर के लिए वह घर पर खाना खाने जा रहा है और जल्द ही वापिस लौट आएगा।

उक्त पी.सी.आर इंचार्ज ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी के घर पर पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी को खाना लाने को कहा और जब वह खाना लाने हेतु रसोई में गई तो उसने गोली की आवाज सुनी एवं अपने पति के कमरे में आई तो देखा कि उसके पति के सिर में गोली लगी है और वह कमरे में खून से लथपथ पड़ा है, जिसके तुरंत बाद परिजनों ने अजायब सिंह को गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इसे अमृतसर रैफर कर दिया है।

वहीं अभी तक गोली चलने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन अन्य जानकारी के अनुसार पता चला है कि उक्त थानेदार ने अपने बेटे को दो बार ऑस्ट्रेलिया भेजा था, जो दोनों बार वापिस घर लौट आया था और वह अक्सर इसके चलते भी परेशान रहता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


 

Related Story

Lucknow Super Giants

46/1

7.0

Delhi Capitals

Lucknow Super Giants are 46 for 1 with 13.0 overs left

RR 6.57
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!