सुनाम: मेले में भयानक हादसा! 2 श्रद्धालुओं की गई जान, कई घायल

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2026 04:22 PM

accident in sangrur

बीती रात एक धार्मिक संस्था की ओर से आयोजित मेले में उस समय चीख-पुकार मच गई,...

सुनाम ऊधम सिंह वाला: बीती रात एक धार्मिक संस्था की ओर से आयोजित मेले में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक खाने-पीने के स्टॉलों के पास लगी लोहे की ग्रिलों में करंट आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल सुनाम से रेफर किया गया है। 

हादसे की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक नेता मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज विनरजीत सिंह गोल्डी और भाजपा के जिला प्रधान दामन थिंद बाजवा समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया। सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि इस हादसे में अनमोल पुत्र राजविंदर निवासी टोहाना और गुरतेज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी कुलार खुर्द की मौत हो गई। 

वहीं हादसे में घायल हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी मूनक, बिट्टू पुत्र बलबीर निवासी मूनक और अनिल पुत्र मुंशी राम निवासी टोहाना को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया है। तीनों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!