पंजाब में फिर सक्रिय काला कच्छा गिरोह, CCTV फुटेज आई सामने
Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2022 03:39 PM

पंजाब में एक बार फिर काला कच्छा गिरोह सक्रिय हो गया है।
लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर काला कच्छा गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह लुधियाना के थाना सदर इलाके में थरीके फाटक नजदीक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गिरोह के सदस्य हाथों में हथियार लिए बिना कपड़ों के सड़कों पर घूमते देखे गए हैं।
इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें 5 से 6 लोग बिना कपड़ों के घूम रहे हैं और उनके हाथों में हथियार हैं। सड़क पर एक मोटर चालक आता है लेकिन गिरोह के लोग उसे देखते पत्थरों के पीछे छिप जाते है। यह गैंग अब तक 4 से 5 वारदातों को अंजाम दे चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे इलाके में चले जाते हैं, लेकिन उनके निशाने पर अब तक थरीके और झांडे फाटक तक का ही इलाका है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के घर पर भी वारदात कर चुका है। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी के घर के कमरों को बाहर से बंद कर दिया था, लेकिन वह बच गया।
Related Story

जालंधर स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लूट की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

रिटायर्ड कर्मी ने बेजुबान पर बरसाईं लाठियां, CCTV में कैद हुई घटना

दीनानगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनी, घटना CCTV में कैद

Ludhiana में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर, जांच में जुटी पुलिस

Ludhiana में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर, जांच में जुटी पुलिस

स्कूल के बाहर फायरिंग की कोशिश से हड़कंप! CCTV में कैद हुए बाइक सवार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर दबोचे; लाखों का सामान बरामद

जालंधर से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठा नेपाली युवक गायब! CCTV में भी नहीं मिला सुराग

चारा लेने जा रही बुजुर्ग महिला के साथ दर्दनाक हादसा, CCTV देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पंजाब से भुपेश बघेल की छुट्टी, अब इस नेता को बनाया कांग्रेस ने पंजाब प्रभारी