Turkey से पंजाब आई महिला को ऑडी ने मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछली महिला, मौके पर दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2026 01:00 PM

audi car hit turkey women punjab death

माहोली में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक विदेशी युवती की जान चली गई।

पंजाब डेस्क : माहोली में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक विदेशी युवती की जान चली गई। घटना वीआईपी रोड जीरकपुर पर एमकेयर अस्पताल के सामने मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही एक ऑडी कार ने पैदल सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती कई फीट उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है, जो Turkey की रहने वाली बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक उसकी बहन तुर्की से भारत आ रही है, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस बीच, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही युवती हवा में उछलकर सड़क पर गिर जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!