अनाज घोटाले मामले में विजिलेंस ब्यूरों का Action, फूड सप्लाई विभाग का पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 19 Sep, 2024 08:23 PM

former director of food supply department arrested

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लुधियाना (डेविन) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बहुचर्चित अनाज घोटाले में आरोपी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्तरा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्तरा को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सिंगला के काले धन को सफेद धन में बदलने का आरोप है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहां पर उसको एक दिन के पुलिस रिमांड और विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया है।  

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 11 दिनांक 16.08.2022 को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए, 8, 12, 13 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आमदनी स्रोतों से 12 प्रॉपर्टियां खरीदी थीं। बाद में सिंगला को उक्त मामले में भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया गया।

इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना के पुलिस स्टेशन रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ एफआईआर नंबर 08 दिनांक 19.04.2023 दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी आर.के सिंगला ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अपनी तैनाती के दौरान रिश्वत के जरिए बड़ी रकम इकट्ठा की थी और आपराधिक मिलीभगत से अपने नाम पर कई प्रॉपर्टियां खरीदी थीं। उनकी पत्नी रचना सिंगला उनकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खातीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सिंगला ने करीब 5 करोड़ रुपए की 12 प्रॉपर्टियां खरीदी थीं। इनमें से 4 लुधियाना शहर में हैं, 5 एससीओ खन्ना में हैं, 01 चंडीगढ़ में हैं और 2 (एससीओ) मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी 12 प्रॉपर्टियों को कुर्क करने की कार्रवाई लुधियाना कोर्ट में चल रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला है कि अनुराग बत्रा निवासी एस.सी.ओ. 360, सेक्टर 32डी, चंडीगढ़ में आर. के. सिंगला ने उसके काले धन को सफेद करने में मदद की थी। उन्होंने वर्ष 2021 के दौरान रचना सिंगला के बैंक खाते में 9,03,450 लाख रुपए और 19,05,750 लाख रुपए (कुल 28,09,200 रुपए) ट्रांसफर किए थे। आरोपी अनुराग बत्रा यह बताने में असफल रहे कि रचना सिंगला को हरियाणा सरकार से 5 ऑर्डर दिलाने में कैसे मदद की गई। आरोपी बत्रा ने जांच में यह भी खुलासा किया है कि जिन दिनों पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उस दौरान रचना सिंगला भारत में नहीं बल्कि विदेश में थीं। प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान उक्त आरोपी बत्रा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि उसके एक दोस्त ने उसे आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!