पिता व बेटे की दादागिरी कैमरे में कैद, रंजिश के चलते किया यह कारनामा

Edited By Urmila,Updated: 14 Aug, 2022 11:43 AM

father and son s grandfather caught on camera

अमृतसर में स्वीट शॉप मालिक द्वारा एक गरीब प्रवासी की आईसक्रीम वाली गाड़ी तोड़ने की खबर मिली है।

अमृतसर: अमृतसर में स्वीट शॉप मालिक द्वारा एक गरीब प्रवासी की आईसक्रीम वाली गाड़ी तोड़ने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार स्वीट शॉप के मालिक और उसके बेटे ने रंजिश के चलते एक गरीब प्रवासी की गाड़ी तोड़ दी और प्रवासी सुरेश के साथ जबरदस्त मारपीट भी की। मारपीट व तोड़फोड़ की घटना की फुटेज आइसक्रीम की गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की सूचना सुरेश ने पुलिस को दी गई।

PunjabKesari

इस बीच सुरेश चंद्र का कहना है कि वह 6 वर्षों से छेहर्टा चौक में आइसक्रीम बेचने का काम कर रहा है। गत दिनों से स्वीट शाप का मालिक और बेटा उसे परेशान कर रहे हैं। उसने बताया कि 2 महीने पहले भी उन्होंने उसके सामान की तोड़फोड़ की थी तो पुलिस ने राजीनामा करवा दिया था। सुरेश ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि गत रात को दोनों उसके पास आए और उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी, मारना-पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!