Edited By Urmila,Updated: 04 Sep, 2026 03:02 PM

लंधर के लोहियां खास के जमशेर गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गांव के दो गुटों के बीच हुई लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया।
लोहियां खास (हर्ष): जालंधर के लोहियां खास के जमशेर गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गांव के दो गुटों के बीच हुई लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया और इस दौरान सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिंगारा सिंह (45) के रूप में हुई है।
मृतक के परिवार वालों और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मृतक शिंगारा सिंह अपने बेटे जशनप्रीत सिंह (18) पर अचानक हुए हमले से बचाने के लिए घर के बाहर आया था। इस दौरान हमलावरों ने शिंगारा सिंह पर हमला कर दिया और चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मौके पर लोहियां के एस.एच.ओ. राजिंदर खैरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here