दुकान खाली कराने की रंजिश में बड़ा खेल! ताले तोड़ 15 लाख रुपए का सामान और नकदी ले गए

Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2026 10:00 AM

robbery at ludhiana

चूहड़पुर रोड पर स्थित एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी करने तथा

लुधियाना (राज): चूहड़पुर रोड पर स्थित एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी करने तथा दुकान पर जबरन कब्जा छुड़ाने की नीयत से तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की तो दुकान के मालिक और उसके साथियों की संलिप्तता उजागर हुई। पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में बताया कि वह चूहड़पुर रोड पर 'अरोड़ा फुटवियर' और पतंग-डोर तथा होली के सामान की दुकान चलाता है। 6 और 7 अगस्त 2026 की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए और अंदर दाखिल हो गए। आरोपी दुकान के भीतर से:/ 1 घूमने वाली (रिवॉल्विंग) कुर्सी और 4 प्लास्टिक की कुर्सियां, 1 बड़ा प्लास्टिक कूलर (सफेद रंग) और 1 छोटा लोहे का कूलर, 1 कांच का शोकेस काउंटर और 1 लकड़ी का काउंटर (जिसमें रखे ₹50,000 नकद), टेंट वाला टेबल और लोहे का सिंगल दरवाजा, करीब ₹15 लाख मूल्य की पतंगें, डोर, जूतियां और होली के रंगों का पूरा स्टॉक चोरी करके ले गए।

पीड़ित ने बताया कि इस वारदात को पंकज, ज्योति, विजय मांडी, पवन मांडी, गौरव कुमार मांडी, सौरव मांडी और अजीत वगैरह ने मिलकर अंजाम दिया है। इस विवाद की मुख्य वजह दुकान का पुराना वित्तीय और कब्जे का लेन-देन है। उसने यह दुकान पंकज से ₹10 लाख रुपये (जो कि किस्तों में चुकाए गए थे) देकर ली थी और पिछले 5 वर्षों से दुकान का कब्जा उसी के पास था। आरोपी उससे यह दुकान धक्केशाही और जबरन खाली करवाना चाहते थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान के ताले तोड़कर नकदी व लाखों का माल साफ कर दिया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!