जांलधर: धार्मिक स्थल से लौट रहा परिवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, एक की मौत

Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 May, 2023 01:22 AM

family returning from religious place became victim of painful accident

जालंधर-नकोदर रोड़ पर बादशाहपुर बिजलीघर के पास ऑटो रिक्शा और मर्सिडीज वॉल्वो के बीच जोरदार टक्कर हुई।

जालंधर, (सुनील, माही): थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव बादशाहपुर के समीप हाईवे पर जालंधर के एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर आटो में अपने घर जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वोल्वो कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा आटो चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस टक्कर के बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया।

जानकारी देते थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. अमन सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बादशाहपुर के समीप हाईवे पर एक तेज रफ्तार वोल्वो चालक ने आटो को पीछे से टक्कर मार दी। आटो सवार जालंधर के एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर करीब 8.25 बजे घर की ओर जा रहे थे तो यह घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वोल्वो चालक कार को तेज रफ्तार से चला रहा था जिसने पीछे से आटो को टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने हादसे में घायल हुए लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान शांति देवी पत्नी किशोर निवासी लांबड़ा आबादी की मृत्यु हो गई। जबकि आटो चालक सहित 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनू, गीता, प्रदीप, सानिया, संजना, रेखा, शुभम, मन्ना तथा आटो चालक सतपाल के रूप में हुई है। सानिया तथा संजना की हालत काफी नाजुक बनी हुई है तथा उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!