Punjab : रेलवे रोड पर वाहनों की एंट्री बंद! लोगों के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत

Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2025 12:54 PM

entry of vehicles banned on railway road

नवांशहर के बहुचर्चित रेलवे रोड की अत्यन्त खस्ता हाल तथा गड्डों भरी सड़क के निर्माण के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही थी।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर के बहुचर्चित रेलवे रोड की अत्यन्त खस्ता हाल तथा गड्डों भरी सड़क के निर्माण के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसे नगर कौंसिल के बर्खास्त किए कांग्रेस के प्रधान सचिन दीवान के बाद मामला माननीय हाईकोर्ट में रहने के चलते तथा कौंसिल की आयोजित बैठकों को हाई कोर्ट की ओर अवैध घोषित करने के चलते इसका निर्माण कार्य लगातार लटकता जा रहा था।

परन्तु आम आदमी पार्टी के बलविन्दर कौर की ओर से प्रधान नियुक्त होने के बाद लोगों की आशाएं जागरूक हुई थी। जिसके बाद न केवल 5.46 करोड़ की लागत से नवांशहर के नेहरु गेट से करियाम रोड रेलवे फाटक तक कंक्रीट की नई सड़क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया बल्कि इसके टैंडर भी लगा दिए गए है। इस बहुचर्चित सड़क के निर्माण से पहले इस सड़क की टूटने का कारण बनने वाली लीकेज की समस्या से भी निजात पाने के लिए केन्द्रीय स्कीम के तहत सड़क के दोनों ओर नई वाटर पाइप लाइन का काम भी शुरू किया गया।

वाटर पाइप लाइन डालने से खोदी गई सड़क से हैवी वाहनों की एंट्री हुई बंद

नेहरु गेट से करियाम रोड रेलवे फाटक तक बनने वाली कंक्रीट की सड़क की मजबूती के लिए सड़क के दोनों ओर नई वाटर पाइप लाइन डालने की शुरूआत की गई जिसके चलते इस मार्ग पर हैवी वाहनों जहां तक कि आटों की एंट्री को भी बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों तथा विशेष तौर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा तथा लंबे रास्ते से होकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

वाहनों की एंट्री बंद होने तथा सड़क के दोनों ओर नई वाटर पाइप लाइन से जे.सी.वी. मशीन से सड़क को उखाड़ा जा रहा है जिससे दुकानदारों के व्यवसाय पर जहां विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तो वही बरसात के मौसम में गड्डों तथा मिट्टी से भरी इस सड़क के हालत और भी खराब होने के आसार बने हुए है। इसी तरह से सड़क बनने में भी महीना-डेढ़ महीने का समय लगने से इस मार्ग पर व्यापार करने वाले दुकानदारों का व्यवसाय चौपट होगा। हालांकि कुछ दुकानदार इस मार्ग की खस्ता हाल से इस तरह से तंग परेशान हो चुके है कि वह वाहनों की एंट्री बंद होने तथा संभावित दिक्कतों व समस्याओं के बावजूद सड़क के निर्माण का काम शुरू होने से प्रसन्न नजर आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!