Edited By Kalash,Updated: 19 Feb, 2026 05:34 PM

शहर में चर्चा का केन्द्र बने रेलवे रोड को चाहे करीब 2.60 करोड़ की लागत से बनाने का काम कछुआ चाल से पिछले करीब 2-ढाई महीनों से चल रहा है।
नवांशहर (त्रिपाठी): शहर में चर्चा का केन्द्र बने रेलवे रोड को चाहे करीब 2.60 करोड़ की लागत से बनाने का काम कछुआ चाल से पिछले करीब 2-ढाई महीनों से चल रहा है। अब निर्माण कार्य के दूसरे फेस में शुरु हुए कंक्रीट डालने के काम में नगर कौंसिल प्रशासन की ओर से मार्ग को बंद करने संबंधी कोई जरूरी सूचना का बोर्ड न लगे होने के चलते वाहन चालकों विशेष तौर पर 4 पहिया वाहन चालकों को बीच रास्ते से अपने वाहनों को वापिस करने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां वर्णनीय है कि नेहरू गेट से भोजन भंडार चौंक जहां से मोहल्ला पंडोरा से होते हुए करियाम रोड़ को मार्ग जाता है पर भोजन भंडार तक स्टेट बैंक आफ इंडिया वाली साईड पर 12 इंची का कंक्रीट डालकर सड़क का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरी साईड पर 12 इंची की कंक्रीट डालने का काम शुरु है तथा भोजन भंडार चौंक से नेहरू गेट की ओर करीब 100 मीटर तक 12 इंची कंक्रीट डाली जा चुकी है तथा इसी के चलते इस मार्ग की आवाजाई 4 पहिया वाहनों के लिए करीब बंद पड़ी है।
संबंधित ठेकेदार अथवा नगर कौंसिल की ओर से नेहरू गेट तथा दूसरी ओर करियाम फाटर के नजदीक सड़क बंद होने का बोर्ड न लगा होने के चलते वाहन चालक इस मार्ग पर अपने वाहन ला रहे है जिन्हें आधे से अधिक रास्ता तय करने के बाद पता चलता है कि आगे सड़क निर्माण के चलते रास्ता बंद है। कौंसिल प्रशासन द्वारा रास्ता बंद होने की जानकारी न देने के चलते बीच मार्ग पहुचने वाले वाहन चालकों को अपनी गाडी को संकरे मार्ग से वापिस लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एस.डी.ओ. नगर कौंसिल नही ले पा रहे सड़क को बंद करने का निर्णय
जब इस संबंध में नगर कौंसिल के एस.डी.ओ. चरणजीत सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अभी विचार किया जा रहा है कि निर्माणधीन सड़क का मार्ग कुछ दिनों के लिए बंद किया जाए अथवा नही। हालांकि निर्माणधीन मार्ग से वाहनों का गुजर पाना संभव ही नही है। जब इस संबंध में नगर कौंसिल प्रधान बलविन्दर कौर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि बिना रास्ते को बंद किए सड़क का निर्माण करवा पाना संभव नही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को बोला गया है कि नेहरू गेट तथा करियाम रोड़ फाटक से पंडोरा मोहल्ले को आने वाले मार्ग पर रास्ता बंद होने के बोर्ड लगाए जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here