चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा, चुनावी आचार संहिता उल्लंघन मामलों में करोड़ों रुपए की वस्तुएं जब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Feb, 2022 06:41 PM

election commission tightens its grip

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू होने उपरांत अलग-अलग इन्फोर्समैंट टीमों ने 6 फरवरी 2022 तक आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में 365.52 करोड़ रुपए की कीमत की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू होने उपरांत अलग-अलग इन्फोर्समैंट टीमों ने 6 फरवरी 2022 तक आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में 365.52 करोड़ रुपए की कीमत की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि निरीक्षक टीमों ने 23.09 करोड़ रुपए की 40.75 लाख लीटर शराब जब्त की है। इसी तरह 312.81 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 24.15 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी जब्त की गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1323 अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा गड़बड़ी करने की संभावना वाले 3481 व्यक्तियों की शिनाख्त भी की गई है, जिनमें से 2817 व्यक्तियों विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है जबकि बाकियों के विरुद्ध जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से सी.आर.पी.सी. एक्ट की रोकथाम सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत 1799 व्यक्तियों को काबू किया गया है। डा. राजू ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार राज्य में कुल 3,90,275 लाइसैंसी हथियारों में से अब तक 3,78,274 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं जबकि राज्य में 97 बिना लाइसैंस वाले हथियार जब्त किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!