Edited By Kalash,Updated: 21 Sep, 2026 05:03 PM

ट्रैफिक पुलिस मोगा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है।
मोगा (गोपी राऊके): ट्रैफिक पुलिस मोगा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है। ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह द्वारा लगातार ट्रैफिक संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने शहर में नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह (सब-इंस्पैक्टर) की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाकाबंदी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अवैध तरीके से बदली गई जीपों को रोककर मौके पर ही चालान किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहनों के केवल चालान ही नहीं बल्कि उन्हें जब्त भी किया जा सकता है। इसके अलावा बिना हैलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है और बड़ी संख्या में उनके चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले अभिभावकों को भी चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने बताया कि आज शहर के विभिन्न चौकों के अलावा लुधियाना मुख्य मार्ग पर विशेष नाकाबंदी कर ओवरस्पीडिंग और काली फिल्म वाले वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने लोगों को समझाया कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसैंस, आर.सी., इंश्योरैंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र, हमेशा अपने साथ रखें। पुलिस का कहना है कि केवल सख्ती से ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से भी सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस मौके ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here