मोगा में स्वाइन फ्लू का कहर, एक की मौ'त,  5 मरीज होम आइसोलेशन में

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2026 02:13 PM

swine flu wreaks havoc in moga

जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

मोगा (विपन) : जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। फिलहाल जिले में 5 पॉजिटिव मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पताल मोगा में भी तैयारियां की गई हैं। अस्पताल में 4 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां गंभीर श्रेणी यानी कैटेगरी-C के मरीजों को भर्ती कर इलाज देने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी देते हुए जिला महामारी विशेषज्ञ (District Epidemiologist) डॉ. सुमी ने बताया कि मोगा जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इनमें से एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मोगा के सरकारी अस्पताल में 4 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया गया है, जहां कैटेगरी-C के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कैटेगरी-A और B के मरीजों को घर पर आइसोलेट कर दवाइयां दी जा रही हैं। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है। टीम द्वारा समय-समय पर उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

डॉ. सुमी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और समय रहते डॉक्टर से जांच करवाएं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने, हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हल्का बुखार, जुकाम या स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क कर उचित उपचार करवाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!