मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, महिला समेत 2 की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2026 03:00 PM

accident moga news

मोगा-कोट ईसे खां रोड पर गांव गगड़ा के पास आज दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई।

मोगा: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर गांव गगड़ा के पास आज दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी मनदीप कौर और उनकी गाड़ी के चालक कुलदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं, मनदीप कौर के पति अरमान और दूसरी गाड़ी का चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव भरथ, गुरदासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट ईसे खां के प्रभारी कमलजीत सिंह और सहायक थानेदार नछत्तर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि हरियाणा के फतेहाबाद निवासी अरमान अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ श्री अमृतसर साहिब से अपनी गाड़ी में हरियाणा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी कुलदीप सिंह चला रहा था। जब वे गांव गगड़ा के पास पहुंचे, तो मोगा की तरफ से आ रही महिंद्रा गाड़ी के साथ उनकी किआ गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। महिंद्रा गाड़ी को गांव भरथ निवासी गुरप्रीत सिंह चला रहा था।

इस भीषण हादसे में किआ गाड़ी के चालक कुलदीप सिंह (30) और मनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि अरमान और गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचा दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!