पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की अहम बैठक में संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा रोष मार्च

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2026 05:27 PM

declaration of struggle against the punjab government

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विरक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं ने भाग लेकर मौजूदा हालात पर चर्चा की और आगामी संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए।

पंजाब डैस्क  : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विरक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं ने भाग लेकर मौजूदा हालात पर चर्चा की और आगामी संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनर विरोधी रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उच्च अदालतों द्वारा दिए गए कर्मचारी हितैषी फैसलों को लागू करने में सरकार टालमटोल कर रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो आने वाले चुनावों में सरकार को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 मई से 8 मई के बीच किसी एक दिन जिला स्तर पर जनरल इजलास आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आसपास के जिलों के प्रदेश नेता भी शामिल होंगे। इन बैठकों में संघर्ष को तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

इसके अलावा, 15 मई 2026 को संगरूर में प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा काले कपड़े पहनकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के घर की ओर सांकेतिक रोष मार्च निकाला जाएगा और घेराव किया जाएगा। इस मौके पर आगे के संघर्षात्मक कदमों की भी घोषणा की जाएगी, जिसमें कलम छोड़ हड़ताल और कैबिनेट सब-कमेटी सदस्यों के घरों का घेराव भी शामिल हो सकता है।

यूनियन ने आने वाले नगर परिषद और नगर निगम चुनावों के दौरान भी सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिला स्तर पर काले झंडों के साथ मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाएंगे। मुख्य नारा होगा— “यह सरकार निकम्मी है - हमें इसे बदलना है।” मतदान के दिन क्लेरिकल कर्मचारी काले बैज लगाकर चुनाव ड्यूटी करेंगे और अन्य संगठनों से भी इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी।

इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रदेश प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह खटड़ा (प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा विभाग) ने दी। बैठक में प्रदेश चेयरमैन रघबीर सिंह बडवाल, वाइस चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष होशियारपुर अनीरुद्ध मोदगिल, पिप्पल सिंह सिद्धू (फिरोजपुर) और खुशकरणजीत सिंह (मुक्तसर) दोनों प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष, अमित अरोड़ा प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष बी एंड आर विभाग, तेजिंदर सिंह नंगल प्रदेश मुख्य सलाहकार एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा नरेंद्र सिंह चीमा प्रदेश महासचिव (दोनों पंजाब राज्य जिला (डीसी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन), अशोक कुमार प्रदेश अध्यक्ष कमिश्नर कार्यालय, लखबीर सिंह ग्रेवाल प्रदेश अध्यक्ष खजाना कर्मचारी एसोसिएशन, विनोद सागर प्रदेश अध्यक्ष पंजाब रोडवेज, अमरप्रीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष एनसीसी, यादवींद्र सिंह अध्यक्ष कमिश्नर कार्यालय फिरोजपुर, संदीप भुंबक जिला अध्यक्ष लुधियाना, संगत राम बागी जिला अध्यक्ष कपूरथला, सुनील कुमार जिला अध्यक्ष फाजिल्का, गुरचरण सिंह पंधेर जिला महासचिव लुधियाना, अमित कटोच जिला अध्यक्ष मोहाली, गुरविंदर सिंह महासचिव एनसीसी, गुरप्रीत सिंह, राकेश कुमार और सुनील कुमार (वाटर सप्लाई और सैनिटेशन, लुधियाना) सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!