Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Apr, 2026 01:03 AM

कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं और पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
पंजाब डेस्क: कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में अहम बैठक के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं और पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
बैठक के बाद बघेल ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है और जीत की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस के सभी जिला प्रधानों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें Jammu and Kashmir और Himachal Pradesh के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है, जिस पर गंभीरता से चर्चा की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर लड़ाई लड़ेगी।