पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई की परीक्षाएं स्थगित, बकरीद पर छुट्टी का ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2026 10:28 AM

punjab university exams scheduled for may 28 postponed

पंजाब यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में 27 मई 2026 के स्थान पर 28

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में 27 मई 2026 के स्थान पर 28 मई 2026 को छुट्टी घोषित की है, क्योंकि यह त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। 

उक्त अवकाश 28 मई 2026 को पंजाब और चंडीगढ़ स्थित यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण विभागों, कार्यालयों, क्षेत्रीय एवं ग्रामीण केंद्रों, कॉलेजों में रहेगा। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के चलते घोषित अवकाश के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा 28 मई 2026 को होने वाली सभी परीक्षाएं 5 जून 2026 के लिए स्थगित कर दी गई है। यह नोटिफिकेशन पी.यू. की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणू विग की मंजूरी के बाद जारी की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!