Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 11:45 PM

लुधियाना के शेरपुर फौजी कॉलोनी क्षेत्र में एक बार फिर से नशे का अवैध कारोबार तेज़ी से फैलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में “चिट्टा” (नशीला पदार्थ) खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता और आक्रोश का माहौल है।
लुधियाना ( गणेश/सचिन) : लुधियाना के शेरपुर फौजी कॉलोनी क्षेत्र में एक बार फिर से नशे का अवैध कारोबार तेज़ी से फैलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में “चिट्टा” (नशीला पदार्थ) खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, पहले से जुड़े कुछ पुराने लोग फिर सक्रिय हो गए हैं और अपने साथियों के माध्यम से नशे की सप्लाई को बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक, जो करीब 2000 रुपये का नशीला सामान लेने आया था, को स्थानीय व्यक्ति द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। साथ ही, सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इलाके के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस खबर को प्रमुखता से लिया जाए और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा न जाए।