शिक्षा के लिए मिसाल: GNDEC की 70वीं वर्षगांठ पर पूर्व छात्र ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2026 02:04 PM

gndec s 70th anniversary

गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क, लुधियाना की स्थापना के 70वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र और पूर्व फैकल्टी सदस्य मनराज सिंह नट्ट द्वारा जरूरतमंद और योग्य विद्यार्थियों के लिए 7 करोड़ रुपये की अकादमिक स्कॉलरशिप का ऐलान...

लुधियाना : गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क, लुधियाना की स्थापना के 70वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र और पूर्व फैकल्टी सदस्य मनराज सिंह नट्ट द्वारा जरूरतमंद और योग्य विद्यार्थियों के लिए 7 करोड़ रुपये की अकादमिक स्कॉलरशिप का ऐलान किया गया। इस मौके पर वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष, जो कि कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के प्रमुख भी हैं, ने इंज. नट्ट की जरूरतमंद विद्यार्थियों के प्रति इस दानवीर भावना की जोरदार सराहना की। इस मौके पर महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और ट्रस्टी एनएसईटी ने बताया कि मनराज सिंह नट्ट ने अगले वर्ष तक 3 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार करने का वादा किया है। इसके अलावा, यदि पूर्व छात्र 2 करोड़ रुपये की राशि इकट्ठा करेंगे तो मनराज सिंह नट्ट अपनी ओर से भी 2 करोड़ रुपये और जोड़ेंगे, जिससे यह एंडोमेंट फंड 7 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस राशि को आगे चलकर 15 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की योजना है। इस फंड से प्राप्त होने वाला ब्याज डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए उपयोग किया जाएगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सहिजपाल सिंह ने मनराज सिंह के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कदम, जिसके जरिए वे जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे, कॉलेज के मिशन के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मनराज सिंह ने जीएनई के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर के रूप में सेवा दी और बाद में अमेरिका चले गए। आज वे एक सफल उद्योगपति हैं और समाज के लिए कई जनकल्याण परियोजनाओं में योगदान दे रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!