कलयुगी पड़ोसी की दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर श्मशान घाट में किया बलात्कार

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 09:39 AM

ludhiana rape news

थाना जमालपुर के अधीन आते क्षेत्र साहिबाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने

लुधियाना(राज): थाना जमालपुर के अधीन आते क्षेत्र साहिबाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय कलयुगी पड़ोसी ने अपनी हवस मिटाने के लिए स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को अपना शिकार बनाया। आरोपी ने न केवल मासूम को मौत का डर दिखाकर अगवा किया, बल्कि उसे श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
डरा-धमकाकर बनाता रहा शादी का दबाव
जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय पीड़िता बीती 1 अप्रैल को सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। जैसे ही वह मोहल्ले से कुछ दूरी पर पहुंची, तो गली में ही रहने वाले आरोपी नीरज कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी काफी देर तक मासूम को राम नगर की गलियों में घुमाता रहा और डरा-धमकाकर उस पर शादी करने का दबाव बनाता रहा।

नाबालिग की अस्मत की तार-तार 
 जब छात्रा ने रोते हुए घर जाने की गुहार लगाई, तो आरोपी उसे गांव साहिबाना के श्मशान घाट ले गया, जहां उसने नाबालिग की अस्मत तार-तार कर दी। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को मोहल्ले के पास फेंक कर फरार हो गया। जब पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची, तो उसने मां को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जमालपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!