Ludhiana: बोर्ड परीक्षा केंद्र से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता, हैरत में डाल देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2026 09:15 AM

missing school student

महानगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया

लुधियाना(राज): महानगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बोर्ड की परीक्षा देने गई एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी और अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बंधक बनाकर रखने की आशंका जताई है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से आए एक फोन से खिसकी पैरों तले जमीन
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि वह बीती 1 अप्रैल को अपनी बेटी वंशिका (उम्र करीब 17 साल) को सुबह करीब 10:30 बजे पेपर दिलाने के लिए गली नंबर-3 स्थित गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोड़कर आए थे। पिता को उम्मीद थी कि बेटी परीक्षा देकर सुरक्षित घर लौटेगी, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर स्कूल के टीचर का फोन आया जिसने उनके पैरों तले से जमीन खिसका दी। टीचर ने बताया कि वंशिका आज परीक्षा देने के लिए स्कूल के अंदर पहुंची ही नहीं है। 

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
सूचना मिलते ही पिता तुरंत स्कूल और आसपास के इलाकों में बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बहला-फुसलाकर कहीं छिपा कर रखा है या उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्कूल के बाहर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि छात्रा का पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!