वेटनरी इंटर्न्स में रोष: 34 दिन के धरने के बाद भी अधूरा वादा, सरकार पर छात्रों के सवाल

Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2026 12:25 PM

veternary interns protest

वेटनरी स्टूडेंट्स यूनियन ने आरोप लगाया है कि Guru Angad Dev Veterinary and Animal

पंजाब डेस्क: वेटनरी स्टूडेंट्स यूनियन ने आरोप लगाया है कि Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University में बी.वी.एससी और ए.एच के इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा किए गए वादे के बावजूद अब तक बढ़ा हुआ स्टाइपेंड नहीं दिया गया है।

छात्रों के अनुसार, उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि उनका मासिक स्टाइपेंड ₹15,000 से बढ़ाकर ₹22,000 किया जाएगा। यह आश्वासन कई बैठकों के बाद दिया गया था, जिनमें Gurmeet Singh Khudian, Harpal Singh Cheema, Aman Arora, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पशुपालन) राहुल भंडारी और यूनिवर्सिटी अधिकारी शामिल थे। यह वादा इंटर्न्स द्वारा किए गए 34 दिनों के अनिश्चितकालीन धरने के बाद किया गया था।

28 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ सचिवालय में हुई बैठक में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल भंडारी और उपकुलपति Dr. Jatinderpal Singh Gill ने स्टाइपेंड ₹22,000 प्रति माह करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को पंजाब वित्त विभाग ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए नोटिफिकेशन जारी किया, जिसे 19 जनवरी 2026 को पशुपालन विभाग ने यूनिवर्सिटी को भेज दिया। इतना ही नहीं, 13 नवंबर 2025 को रामपुरा फूल में आयोजित पशुपालन मेले के दौरान मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी इस बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वहीं, उपकुलपति डॉ. गिल ने भी छात्रों को भरोसा दिलाया था कि नया स्टाइपेंड जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा।

हालांकि, इन सभी दावों और आधिकारिक प्रक्रियाओं के बावजूद इंटर्न्स का कहना है कि उन्हें अभी भी ₹15,000 प्रति माह ही दिया जा रहा है और बढ़े हुए स्टाइपेंड को लागू नहीं किया गया है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने उपकुलपति, रजिस्ट्रार और कंट्रोलर समेत अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन उन्हें सिर्फ मौखिक आश्वासन ही मिला। वेटनरी स्टूडेंट्स यूनियन ने इस देरी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों से किए वादों से पीछे हट गए हैं। यूनियन ने तुरंत बढ़ा हुआ स्टाइपेंड लागू करने और बकाया राशि जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!