Jalandhar में नहर में तैरती मिली ला/श, फैली सनसनी
Edited By Kalash,Updated: 19 Aug, 2024 01:38 PM

जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर से शव मिलने का मामला सामने आया है।
जालंधर : जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर से शव मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली है कि नहर में तैर रहे शव को बाहर निकालने के लिए जब कोई गोताखोर नहीं मिला तो ए.एस.आई. ने खुद नहर में जाकर शव को बाहर निकाला। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि शहीद नहर में एक शव तैर रहा है। इसके बाद तुरंत मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। यह शव तैरता हुआ बस्ती बावा खेल के पुल के पास फंस गया। देर रात होने के कारण पुलिस को कोई गोताखोर नहीं मिला। इसके बाद ए.एस.आई. करनैल सिंह ने खुद ही शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Jalandhar में एक और Murder, दोस्त ने कुकर मार किया दोस्त का कत्ल

Jalandhar में चली गोलियां, GYM से आ रहे युवक को बनाया निशाना, मौके पर पुलिस

Heatwave Alert के बीच Jalandhar DC ने जारी की Advisory

Jalandhar में सफाई संकट गहराया, कूड़े से परेशान कारोबारियों ने बंद की दुकानें

Jalandhar कोर्ट कॉप्लैक्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां Alert

Breaking: Jalandhar में RTI एक्टिविस्ट की गोलियां मारकर ह/त्या

Jalandhar में पति बना हैवान, पत्नी के सिर पर तवा मार उतारा मौ+त के घाट

Jalandhar : चोरी के शक में महिलाओं को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल

Jalandhar में देर रात हादसा : फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हुई चकनाचूर

Jalandhar में दमोरिया पुल के पास भड़की भीषण आग, खौफनाक तस्वीरें आई सामने, (Video)