आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल को मेगा सुरक्षा देने पर छिड़ा विवाद

Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2022 03:25 PM

controversy erupts over giving mega security to aam aadmi party

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मेगा सुरक्षा देने के ऐलान पर बवाल छिड़ चुका है। इस मुद्दे पर विरोधी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि केजरीवाल...

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मेगा सुरक्षा देने के ऐलान पर बवाल छिड़ चुका है। इस मुद्दे पर विरोधी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि केजरीवाल की सुरक्षा के लिए पंजाब के 82 कमांडो तैनात किए गए हैं जिसके लेकर विरोधी पक्ष द्वारा आरोप लगाए हैं। सुखपाल खैहरा ने ट्वीट कर कहा कि अगर यह खबर अरविंद केजरीवाल और वह भी पंजाब पुलिस के कमांडो के लिए मेगा सुरक्षा के बारे में है तो वह केवल वीआईपी संस्कृति को खत्म करने की संकल्प लेने वाले आम आदमी पार्टी के धोखे को उजागर करती है, बल्कि 122 पी.बी. राजनेताओं की सुरक्षा वापिस लेने के भगवंत मान के फैसले को भी खारिज करती है। आप अगर ऐसा बदलाव चाहती है तो यह अच्छा बदलाव है। दूसरी तरफ पंजाब के ए.डी.जी.पी. ने ऐसी बात को नकारा है। उनका कहना है कि यह एक अफवाह है। 

यह भी पढ़ेंः  सुनील जाखड़ की बढ़ी मुसीबते, दर्ज हो सकती है FIR

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!