Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2026 09:46 AM

पंजाब मूसलाधार बारिश की चपेट में आता नजर आ रहा है और इसके चलते जनजीवन
पंजाब डेस्क: पंजाब मूसलाधार बारिश की चपेट में आता नजर आ रहा है और इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त होने लगा है। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों के लिए लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।
बारिश के चलते विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, कुछ जिलों में हाईवे पर भी वाहनों के आवागमन में दिक्कतें सामने आईं। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इसी क्रम में मौसम विभाग की ओर से 17 सितम्बर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 18 सितम्बर को मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि इसके बावजूद कुछ स्थानों पर भारी बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग की ओर से समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।
वहीं, रविवार को बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, लुधियाना, रोपड़, बरनाला, जालंधर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया।