iPhone 18 Pro और Foldable Duo पर Samsung ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2026 12:31 PM

samsung mocks apple s new iphones and foldable  reheating our leftovers

Apple के नए iPhone लॉन्च होते ही Samsung ने सोशल मीडिया पर कंपनी पर मजेदार अंदाज में तंज कसना शुरू कर दिया।

पंजाब डेस्क: Apple के नए iPhone लॉन्च होते ही Samsung ने सोशल मीडिया पर कंपनी पर मजेदार अंदाज में तंज कसना शुरू कर दिया। Samsung ने iPhone 18 Pro और नए फोल्डेबल iPhone Duo को लेकर कई पोस्ट किए। Apple के नए डिवाइस लॉन्च होने के दौरान Samsung Mobile US ने X पर लगातार कई पोस्ट शेयर किए। इनमें कंपनी ने Apple के नए डिजाइन और फीचर्स को लेकर सवाल उठाए और इशारों में कहा कि इनमें कुछ भी नया नहीं है।

 

Samsung ने एक पोस्ट में लिखा, “So far, so same”, यानी अब तक सब कुछ वैसा ही है। इसके साथ कंपनी ने #ItsTimeToSwitch हैशटैग का इस्तेमाल किया।

 

iPhone 18 Pro के कैमरा और डिजाइन में बदलावों पर भी Samsung ने तंज कसा। कंपनी ने लिखा कि नया डिजाइन उसे काफी जाना-पहचाना लग रहा है और इशारा किया कि यह पिछले मॉडल से बहुत अलग नहीं दिखता।

 

फोल्डेबल iPhone पर भी कसा तंज
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की एंट्री पर Samsung ने अपने फोल्डेबल फोन का अनुभव सामने रखा। Apple के फोन लॉन्च से पहले Samsung ने लिखा कि वह 3 तरह से फोल्ड होने वाले फोन के साथ इंतजार कर रहा है।

 

Apple के फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च करने के बाद Samsung ने सबसे तीखा तंज कसते हुए लिखा, “Let us know when you’re done reheating our leftovers”। इसका मतलब है कि Samsung के मुताबिक Apple ऐसी टेक्नोलॉजी लेकर आया है, जिसे वह पहले ही बाजार में पेश कर चुका है। बता दें कि Samsung साल 2019 में अपना पहला Galaxy Fold लॉन्च कर चुका है। वहीं, फोल्डेबल iPhone Duo के साथ Apple ने पहली बार इस सेगमेंट में कदम रखा है। Samsung की इन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!