विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग को मिली शिकायत

Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2022 06:06 PM

complaint received by election commission against aam aadmi party

आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर चुनाव आयोग को .......

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल उन पर झूठे आरोप लगा रहें है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत में विरोधी दल ने कहा कि केजरीवाल इस तरह के सस्ते और हथकंडे अपना कर चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर रहे हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह अन्य पार्टियों के बारे में बोल रहे थे। शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि वह झूठा संदेश प्रसारित कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता ने कबा कि फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आम जनता की नजर में शिरोमणि अकाली दल और अन्य राजनीतिक दलों की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए प्रवक्ता ने आप के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!