पंजाब में ड्रग और लॉ आर्डर को लेकर CM भगवंत मान का मिशन Police Reform

Edited By Urmila,Updated: 18 Jun, 2024 03:34 PM

cm mann bhagwant s mission regarding drug and law order in punjab police reform

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को लेकर एक सख्त फैसला लिया है जिसकी जानकारी उन्हें प्रेस कांफ्रेंस दौरान सांझा की।

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को लेकर एक सख्त फैसला लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस दौरान सांझा की। उन्होंने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव के आदेश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला एस.एस. पीज की बैठक के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम मिशन पर काम करना है कमीशन पर नहीं। पंजाब को तंदरुस्त बनाना है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़े मान का मिशन रिफार्म लागू करने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस में 10 हजार कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां करने का ऐलान किया है। पुलिस कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर पुलिस कर्मी नशे के साथ पकड़ा जाता है तो वह तुरंत बर्खास्त होगा। एक सप्ताह में आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। 

पंजाब में निचले स्तर से लेकर ऊपर तक नेक्सस चल रहा है। सी.एम. मान ने डी.जी.पी. के बड़े लेवल पर तबादले करने के आदेश दिए हैं। सिपाही से लेकर  मुंशी, थानेदार व हवलदार के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जाएगी। करप्शन के खिलाफ जिस तरह की शिकायत आती है चाहे कोई भी बड़ा अधिकारी हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पर लगे कलंक को धोकर रहेंगे। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों ने जंगी स्तर पर गिरफ्तार हो सकती हैं। पंजाब को यारियों व रिश्तेदारों से ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा पुलिस जब कार्रवाई करने जाती हैं तो हूटर बजा देती है जिससे आरोपियों को पुलिस की भनक लग जाती है जिसके चलते पंजाब में चल रहे नशे व करप्शन के खिलाफ गुप्त तौर पर कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है इस जाल में बड़ी मछलियां भी फंस जाए। सी.एम. मान ने कहा कि गैंगस्टर, तस्कर, काली भेडें सब पकड़ी जाएंगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!