दो गुटों में जबरदस्त झड़प, चली अंधाधुंध गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2025 05:26 PM

clash in two groups firing

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बरीवाला में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर 6 फायर किए। इसमें 2 युवकों को गोली लगी है जिनका बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बाल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी बरीवाला व रणवीर सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को दो-दो गोलियां लगी हैं। बाल सिंह के एक फायर हाथ में व एक पैर में लगा है जबकि रणवीर सिंह के एक फायर पीठ में व एक हाथ में लगा है। उधर, पुलिस ने मामले गोली चलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घायल बाल सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति ठीक है । दोनों को बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर दोनों का आपरेट कर दिया गया है। गुरनाम सिंह ने बताया कि लगभग छह महीने पहले ढाणी कुंडा सिंह के मनप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के साथ उसके बेटे की कुछ कहा सुनी हुई थी परंतु बाद में उनका राजीनामा हो गया था।

गत रात्रि बेटा बाल सिंह व नाती रणवीर सिंह घर से बाजार की तरफ जा रहे थे जब वह जोड़ा ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो सरायनागा की ओर से मनप्रीत सिंह ट्रैक्टर पर आ रहा था जहां तकरार हुई। पहले मनप्रीत ने बेटे व नाती पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में था, जिसने अपने पिस्टल से फायर किए जो बाल सिंह व रणवीर सिंह को लगे,जिन्हें घायल अवस्था में पहले मुक्तसर ले जाया गया परंतु उन्होंने फरीदकोट रेफर कर दिया। बरीवाला के थाना जांच अधिकारी ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने बताया कि मामले आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!