व्यक्ति ने सगे भाई पर करवाया केस दर्ज, हैरान कर देने वाला है मामला

Edited By Urmila,Updated: 11 Dec, 2024 02:05 PM

case registered against his own brother

थाना दाखा की पुलिस ने बलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव दाखा ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में बलवंत अपने भाई सुखवंत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुल्लांपुर दाखा  (कालिया): थाना दाखा की पुलिस ने बलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव दाखा ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में बलवंत अपने भाई सुखवंत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई बलजीत सिंह ने बताया कि बलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव पत्ती हम्मू गांव दाखा ने दर्ज कराए बयान में आरोप लगाया कि वह खेती का काम करता है और उसके पास करीब साढ़े 5 एकड़ सांझी जमीन है। इस जमीन में उसके भाई सुखवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह, भाभी हरकीरत कौर और उसका 1/3 हिस्सा बनता है।

जिसमें उसके हिस्से में 2 एकड़ जमीन आती है। उसके भाई सुखवंत सिंह ने उससे बिना पूछे उसकी जमीन दाखा निवासी जगजीत सिंह को पट्टे पर दे दी है। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह अपनी जमीन पर गया तो देखा कि जगजीत सिंह उसकी जमीन में आलू बीज कर कब्जा कर रहा है। जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसके भाई सुखवंत सिंह ने दाखा के रहने वाले जगजीत सिंह के साथ एग्रीमेंट कर उसकी मलकीयत वाली जमीन पर आलू की बिजाई करके कब्जा करने की कोशिश की है। पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसके भाई सुखवंत सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!