Edited By Urmila,Updated: 10 Jan, 2023 02:09 PM

पंजाब में टोल प्लाजा पर किसानों के धरने का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है।
चंडीगढ़: पंजाब में टोल प्लाजा पर किसानों के धरने का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है। उन्होंने पंजाब के टोल प्लाजों पर कब्जा किया हुआ है। एन.एच.ए.आई. की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान जस्टिस विनोद भारद्वाज की एक टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए टोल प्लाजा और रेलें रोकना एक ट्रेंड बन गया है। यह एक बड़ा मामला है जिस पर 12 जनवरी को हाईकोर्ट की डबल बैंच में सुनवाई होगी।
एन.एच.ए.आई . के वकील चेतन मित्तल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 13 टोल प्लाजों पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने स्वयं टोल प्लाजा फीस लेनी शुरू कर दी है जिससे डेढ़ करोड़ रुपए का रोजाना नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में किसानों ने टोल प्लाजा पर फीस वसूल करने की ओपन वीडियो डाल रहे हैं। स्टेट के साथ एम.एस.पी. को लेकर किसानों का झगड़ा चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here