कैप्टन ने किया रोपड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा,हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा
Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2019 01:12 PM
रोपड़ जिले में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह हवाई मार्ग द्वारा जायजा लेंगे।
रोपड़ः रोपड़ जिले में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जायजा लिया। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर मदद का आश्वासन दिया।
आपको बता दें इस समय रूपनगर हैडवर्कस से 75,000 क्यूसिकस पानी सतलुज दरिया में छोड़ा जा रहा है। रविवार प्रातःकाल 2.40 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया था।
पंजाब में ज्यादातर स्थानों पर आज भी रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। रविवार को बुधकी नदी में जो दरार पड़ी थी,उसे अभी तक भरा नहीं जा सका। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आधिकारियों के साथ बैठक भी की।